मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को शुजालपुर में किसानों के साथ करेंगे मन की बात का श्रवण
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 134वें संस्करण का प्रसारण रविवार, 31 मई को सुबह 11 बजे से किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को बूथ क्रमांक 258, जवाहरलाल नेहरू स्मृति शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, शुजालपुर (जिला शाजापुर) में किसानों, कार्यकर्ताओं एवं स्थानीयजनों के साथ मन की बात का श्रवण करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव शुजालपुर में ही स्थानीय किसानों से संवाद करेंगे, साथ ही यहां आयोजित अन्य कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे।

More Stories
भगवान श्री राम के आदर्श को अपना रहे हैं प्रधानमंत्री श्री मोदी
भगवान राम ने रिश्तों का महत्व बताया और अपने आचरण से सदमार्ग पर चलने का दिया संदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद पुलिसकर्मियों को अर्पित करेंगे श्रद्धांजलि