मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सभी पत्रकार बंधुओं को ‘हिन्दी पत्रकारिता दिवस’ की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जब पंडित युगल किशोर शुक्ल ने ‘उदन्त मार्त्तण्ड’ के माध्यम से हिन्दी पत्रकारिता की नींव रखी, तब उनका उद्देश्य केवल समाचार पहुंचाना नहीं, बल्कि ‘देशहित’ का पवित्र संकल्प था। इस दौर में भी वही संकल्प पत्रकारिता का मानक होना चाहिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि 200 वर्षों की इस गौरवशाली यात्रा में हिन्दी पत्रकारिता ने जन भावनाओं को स्वर देने और लोकतंत्र को समृद्ध करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हिन्दी पत्रकारिता दिवस की शुभकामनाएं दीं

More Stories
भगवान श्री राम के आदर्श को अपना रहे हैं प्रधानमंत्री श्री मोदी
भगवान राम ने रिश्तों का महत्व बताया और अपने आचरण से सदमार्ग पर चलने का दिया संदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद पुलिसकर्मियों को अर्पित करेंगे श्रद्धांजलि