प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी दो दिवसीय भोपाल यात्रा के बाद आज पटना के लिए राजकीय विमानतल से रवाना हुए। प्रधानमंत्री श्री मोदी दोपहर 12:15 बजे राजकीय विमानतल भोपाल से भारतीय वायुसेना के विशेष विमान से पटना रवाना हुए।
प्रधानमंत्री श्री मोदी को भोपाल से खजुराहो सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा, मंत्री श्री चैतन्य काश्यप,सांसद भोपाल श्री आलोक शर्मा, विधायक श्री रामेश्वर शर्मा, विधायक श्री भगवान दास सबनानी,विधायक श्री विष्णु खत्री सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भावभीनी विदाई दी। इस दौरान कलेक्टर श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह, पुलिस आयुक्त श्री हरिनारायण चारी मिश्रा भी उपस्थित रहे।

More Stories
विधिसम्मत ढंग से विदेश से वाग्देवी की प्रतिमा लाने की होगी पहल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनसहयोग से जल संरक्षण कार्यों में अग्रणी बना है मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) में मध्यप्रदेश बना देश का अग्रणी राज्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव