प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के भोपाल आगमन पर रविवार को उनका आत्मीय स्वागत किया गया। प्रधानमंत्री श्री मोदी रविवार शाम 5:15 बजे भारतीय वायुसेना के विशेष विमान से भोपाल के राजकीय विमानतल पर पहुंचे। विमानतल पर राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, खजुराहो सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह तोमर सहित अन्य जनप्रतिनिधयों ने उनका पुष्प-गुच्छ भेंट कर हार्दिक अभिनंदन किया।
मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन, डीजीपी श्री कैलाश मकवाना, कलेक्टर श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह, पुलिस आयुक्त श्री हरिनारायण चारी मिश्रा ने भी उनका स्वागत किया।

More Stories
भगवान श्री राम के आदर्श को अपना रहे हैं प्रधानमंत्री श्री मोदी
भगवान राम ने रिश्तों का महत्व बताया और अपने आचरण से सदमार्ग पर चलने का दिया संदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद पुलिसकर्मियों को अर्पित करेंगे श्रद्धांजलि