गोपाल खेमका हत्याकांड को लेकर बिहार के पुलिस महानिदेशक (DGP) विनय कुमार ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि “इस मामले में शामिल कोई भी अपराधी बचेगा नहीं, सभी को जल्द ही सलाखों के पीछे डाल दिया जाएगा।”
DGP ने बताया कि करीब 12 लोगों को हिरासत में लेकर पटना पुलिस पूछताछ कर रही है और मामले की हर पहलु से गंभीरता से जांच की जा रही है।
जेल से कनेक्शन के सवाल पर प्रतिक्रिया देते हुए DGP ने स्पष्ट किया कि, “SOP (स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर) के तहत पुलिस द्वारा जेल में बंद कुख्यात अपराधियों से पूछताछ की जाती है। इसी SOP के तहत इस मामले में भी जेल में बंद अपराधियों से पूछताछ की गई है।”
उन्होंने भरोसा दिलाया कि मामले की निष्पक्ष और गहन जांच जारी है और अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

More Stories
44 लाख से ज्यादा लोगों को मिलेगा पीने का पानी, इसलिए परिवारों के करीब जाकर समझें परेशानी
ऊर्जा क्षेत्र में बड़े निवेश से एमपी बनेगा आत्मनिर्भर, 15 हजार से अधिक रोजगार होंगे सृजित: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सीएम डॉ. यादव ने अहमदाबाद में अरविंद लिमिटेड के वाइस चेयरमैन लालभाई से की निवेश पर चर्चा