मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मुंबई में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट (GFF) 2026 का उद्घाटन करेंगे। यह दुनिया के सबसे बड़े और प्रभावशाली वार्षिक फिनटेक सम्मेलनों में शामिल है। चार दिवसीय यह आयोजन 11 सितंबर को संपन्न होगा।
ग्लोबल फिनटेक फेस्ट का सातवां संस्करण आज से मुंबई में शुरू हो रहा है। वर्ष 2020 में शुरुआत के बाद से यह आयोजन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वित्तीय क्षेत्र के भविष्य को लेकर विचार-विमर्श का प्रमुख मंच बन गया है। इसमें नीति निर्माता, नियामक संस्थाएं, केंद्रीय बैंक, वित्तीय संस्थान, फिनटेक कंपनियां, प्रौद्योगिकी कंपनियां, निवेशक, शिक्षाविद और अन्य वैश्विक हितधारक भाग लेते हैं।
GFF 2026 की थीम “Potential to Impact: Agentic AI, Tokenisation, Quantum – Trusted, Connected, Global Systems for Inclusive Finance” रखी गई है। सम्मेलन में एजेंटिक एआई, प्रोग्रामेबल फाइनेंस, टोकनाइजेशन, क्वांटम तकनीक और अन्य उभरती प्रौद्योगिकियों की संभावनाओं पर चर्चा होगी।
आयोजन का मुख्य उद्देश्य ऐसी तकनीकों की संभावनाओं पर विचार करना है, जो नागरिकों, उद्यमों और वैश्विक अर्थव्यवस्थाओं के लिए भरोसेमंद, समावेशी और प्रभावी वित्तीय व्यवस्था विकसित करने में मदद कर सकें। सम्मेलन में तकनीक और वित्त के क्षेत्र में नवाचारों के जरिए अधिक कनेक्टेड और समावेशी वैश्विक वित्तीय प्रणाली के निर्माण पर भी मंथन किया जाएगा।

More Stories
गांधी जयंती: पीएम मोदी ने राजघाट और गांधी स्मृति में दी बापू को श्रद्धांजलि, सर्व-धर्म प्रार्थना सभा में हुए शामिल
प्रोजेक्ट चीता को मिली बड़ी सफलता: मध्य प्रदेश के कुनो नेशनल पार्क में मादा चीता ‘KGP12’ ने 4 शावकों को दिया जन्म
मुकुटबन से गड़चांदूर के बीच बनेगी 38 किलोमीटर लंबी नई रेल लाइन, 493 करोड़ रुपये मंजूर