महिला क्रिकेट में, भारतीय टीम आज दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में थाईलैंड के खिलाफ अपने टी20 एशिया कप अभियान की शुरुआत करेगी। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 8:30 बजे शुरू होगा। टूर्नामेंट में भारतीय टीम की कमान हरमनप्रीत कौर के हाथों में होगी, जबकि स्मृति मंधाना उप-कप्तान की भूमिका निभाएंगी।
भारत इस प्रतियोगिता के इतिहास की सबसे सफल टीम है, जिसने पांच में से तीन संस्करण अपने नाम किए हैं। हालांकि, टी20 विश्व कप के ग्रुप-चरण से बाहर होने के बाद भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में कदम रख रही है। दूसरी ओर, थाईलैंड ने शुक्रवार को हांगकांग चीन पर जीत के साथ टूर्नामेंट की शुरुआत की है। आठ टीमों वाले इस महिला टी20 एशिया कप में भारत को थाईलैंड, हांगकांग और पाकिस्तान के साथ ग्रुप ए में रखा गया है।

More Stories
महिला क्रिकेट: भारत ने दूसरे टी20 में जिम्बाब्वे को 9 विकेट से हराया, सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनाई
एशियाई खेल: 2-9 से पिछड़ने के बाद सुजीत कलकल का महा-उलटफेर, ओलंपिक चैंपियन को हराकर जीता स्वर्ण पदक
एशियाई खेल: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम मोदी ने स्कीट शूटिंग में कांस्य पदक विजेताओं को दी बधाई