वियतनाम के दा नांग में आयोजित पिकलबॉल वर्ल्ड कप 2026 के टीम इवेंट के पहले दिन भारतीय दल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना अजेय अभियान जारी रखा है। इस टूर्नामेंट का आयोजन इस महीने की 6 तारीख तक किया जा रहा है।
लीग चरण के समापन पर भारतीय प्रो टीम ने एकतरफा प्रदर्शन करते हुए एंटीगुआ और बारबुडा तथा इज़राइल को 6-0 से शिकस्त दी। इसके बाद भारत ने चेक गणराज्य को 5-1 से हराकर अपने ग्रुप में शीर्ष स्थान हासिल किया। अब भारतीय टीम का सामना राउंड ऑफ 32 मुकाबले में पुर्तगाल से होगा।
दूसरी ओर, भारत की सीनियर टीम ने भी अपने अभियान की मजबूत शुरुआत की है। सीनियर टीम ने जर्मनी और नेपाल को 4-0 के समान अंतर से हराकर राउंड ऑफ 32 में प्रवेश किया।
टूर्नामेंट में भारतीय खिलाड़ियों ने अब तक कुल 37 पदक अपने नाम किए हैं, जिनमें 6 स्वर्ण, 16 रजत और 15 कांस्य पदक शामिल हैं। लीग स्टेज में अजेय रहने के साथ ही भारत फिलहाल मेडल तालिका में चौथे स्थान पर काबिज है।

More Stories
महिला क्रिकेट: भारत ने दूसरे टी20 में जिम्बाब्वे को 9 विकेट से हराया, सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनाई
एशियाई खेल: 2-9 से पिछड़ने के बाद सुजीत कलकल का महा-उलटफेर, ओलंपिक चैंपियन को हराकर जीता स्वर्ण पदक
एशियाई खेल: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम मोदी ने स्कीट शूटिंग में कांस्य पदक विजेताओं को दी बधाई