आपदा प्रबंधन एवं सिंहस्थ की विभिन्न व्यवस्थाओं के विषय पर हुई चर्चा
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से सोमवार को राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी – एनडीएमए) के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री निवास पर सौजन्य भेंट की। एनडीएमए के प्रतिनिधिमंडल ने सिंहस्थ-2028 की तैयारी और तत्समय विभिन्न व्यवस्थाओं के प्रबंधन सहित प्रदेश में आपदा प्रबंधन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर गहन चर्चा की गई।
बैठक में एनडीएमए के सदस्य श्री कृष्णा एस. वत्सा, कर्नल के.पी. सिंह तथा गृह सचिव, मप्र शासन सुश्री कृष्णा वेणी देसावतु सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

More Stories
भगवान श्री राम के आदर्श को अपना रहे हैं प्रधानमंत्री श्री मोदी
भगवान राम ने रिश्तों का महत्व बताया और अपने आचरण से सदमार्ग पर चलने का दिया संदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद पुलिसकर्मियों को अर्पित करेंगे श्रद्धांजलि