प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में पधारने के लिए दिया आमंत्रण पत्र
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से बुधवार को मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता श्री आशुतोष राणा ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान अभिनेता श्री राणा ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को कटनी जिले में 9 से 13 नवम्बर 2025 तक आयोजित होने वाले पांच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में आमंत्रित किया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव को अभिनेता श्री राणा ने बताया कि इस महोत्सव के अंतर्गत असंख्य पार्थिव शिवलिंग निर्माण, महारुद्राभिषेक और अमृतमयी कथा जैसे पवित्र धार्मिक आयोजन संपन्न होंगे। अभिनेता श्री राणा ने मुख्यमंत्री को आमंत्रण पत्र भेंट करते हुए उन्हें सपरिवार इस पुण्य अवसर पर पधारने के लिए आत्मीय निमंत्रण दिया। इस अवसर पर कटनी जिले के विधायक श्री संजय सत्येन्द्र पाठक भी उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अभिनेता श्री राणा के आमंत्रण के प्रति धन्यवाद देते हुए आयोजन की सफलता के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं।

More Stories
भगवान श्री राम के आदर्श को अपना रहे हैं प्रधानमंत्री श्री मोदी
भगवान राम ने रिश्तों का महत्व बताया और अपने आचरण से सदमार्ग पर चलने का दिया संदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद पुलिसकर्मियों को अर्पित करेंगे श्रद्धांजलि