मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 27 सितंबर को विदिशा जिले के कुरवाई में 258.10 करोड़ रुपये की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण करेंगे। साथ ही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं में हितलाभ वितरण, प्रबुद्धजनों और आमजनों से संवाद कर कार्यक्रम स्थल पर लगी विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी का भी अवलोकन करेंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव विदिशा, कुरवाई, सिरोंज, शमशाबाद और गंजबासौदा विधानसभा के लिए 92.70 करोड़ रूपये की लागत के 46 निर्माण कार्यों का भूमिपूजन और 165.40 करोड़ रूपये की लागत के 34 निर्माण कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास कर जनसभा को संबोधित करेंगे।

More Stories
परीक्षा परिणाम आने के बाद विज्ञापित पदों की संख्या में नहीं किया जा सकता परिवर्तन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 106.35 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित भदोरा इंडस्ट्रीज का किया वर्चुअल लोकार्पण
नागरिक अधिकारों के लिए संघर्ष में सदैव आगे रहते थे स्व. बाबूजी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव