मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महान स्वतंत्रता सेनानी श्रद्धेय रास बिहारी बोस जी की जयंती पर उन्हें नमन कर विनम्र श्रद्धांजलि दी है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर स्व. रास बिहारी बोस के बलिदान और देशभक्ति को नमन करते हुए कहा कि मातृभूमि की स्वतंत्रता की अलख जगाने से लेकर आज़ाद हिंद फौज की स्थापना तक उन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन मां भारती के चरणों में अर्पित कर दिया। वे अनंतकाल तक युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बने रहेंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि स्व. बोस का योगदान भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज है।

More Stories
विधिसम्मत ढंग से विदेश से वाग्देवी की प्रतिमा लाने की होगी पहल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनसहयोग से जल संरक्षण कार्यों में अग्रणी बना है मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) में मध्यप्रदेश बना देश का अग्रणी राज्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव