मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नाग पूजन के पावन पर्व नाग पंचमी के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि नागदेव हमारी सनातन संस्कृति में प्रकृति के संरक्षक हैं। उन्होंने बताया कि नाग पंचमी पर उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर में भगवान नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट मध्य रात्रि में परंपरानुसार खोले गए हैं। नागचंद्रेश्वर वर्ष में एक बार ही भक्तों को अपने अलौकिक एवं दिव्य रूप में पुण्यलाभ और सौभाग्य प्रदान करते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भगवान श्री नागचंद्रेश्वर से समस्त प्रदेशवासियों के कल्याण के लिए प्रार्थना की है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को दीं नागपंचमी की शुभकामनाएं

More Stories
सीएम डॉ. मोहन यादव ने किए द्वारकाधीश के दर्शन, मांगी प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि
परीक्षा परिणाम आने के बाद विज्ञापित पदों की संख्या में नहीं किया जा सकता परिवर्तन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 106.35 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित भदोरा इंडस्ट्रीज का किया वर्चुअल लोकार्पण