मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जल जीवन मिशन के सफलतम 6 वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश के प्रत्येक घर में स्वच्छ जल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए प्रारंभ किए गए जल जीवन मिशन में अब तक 15.68 करोड़ से अधिक ग्रामीण घरों में नल से शुद्धजल उपलब्ध करवाया जा चुका है। यह महत्वपूर्ण उपलब्धि है। मिशन कार्यों में मध्यप्रदेश भी आगे है। प्रदेश के 78 लाख से अधिक घरों तक नल कनेक्शन पहुंचाए जा चुके हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह पहल ग्रामीण भारत के सशक्तिकरण का प्रतीक बनी है।

More Stories
सीएम डॉ. मोहन यादव ने किए द्वारकाधीश के दर्शन, मांगी प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि
परीक्षा परिणाम आने के बाद विज्ञापित पदों की संख्या में नहीं किया जा सकता परिवर्तन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 106.35 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित भदोरा इंडस्ट्रीज का किया वर्चुअल लोकार्पण