मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को ग्वालियर प्रवास के दौरान गोले के मंदिर के समीप निर्माणाधीन आरोग्यधाम चिकित्सालय की ओपीडी का अवलोकन किया। उन्होंने चिकित्सालय में मरीजों को उपलब्ध कराई जाने वाली स्वास्थ्य सेवाओं और व्यवस्थाओं के संबंध में अस्पताल प्रबंधन से जानकारी प्राप्त की। साथ ही चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों से संवाद कर उपचार व्यवस्था को बेहतर से बेहतर बनाने के लिये कहा। मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि आरोग्यधाम चिकित्सालय में मरीजों को कम खर्चे एवं समय पर गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिये प्रदेश सरकार पूरी प्रतिबद्धता से काम कर रही है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निरीक्षण के दौरान ओपीडी में पंजीयन, जांच एवं उपचार की प्रक्रिया का अवलोकन भी किया। इस दौरान जिले के प्रभारी मंत्री एवं जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह, अपेक्स बैंक के प्रशासक श्री महेन्द्र यादव, वन विकास निगम के अध्यक्ष श्री रामनिवास रावत, ग्वालियर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री मधुसूदन सिंह भदौरिया, स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित आरोग्यधाम न्यास के पदाधिकारी एवं चिकित्सक उपस्थित रहे।

More Stories
सीएम डॉ. मोहन यादव ने किए द्वारकाधीश के दर्शन, मांगी प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि
परीक्षा परिणाम आने के बाद विज्ञापित पदों की संख्या में नहीं किया जा सकता परिवर्तन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 106.35 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित भदोरा इंडस्ट्रीज का किया वर्चुअल लोकार्पण