16 मई 2025। जबलपुर में आयोजित सिविल डिफेंस वॉलेंटियर प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा की मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर और गलत तरीके से प्रस्तुत किया जा रहा है, जो सरासर गलत और भ्रामक है।
अपने भाषण में मैंने कहा था कि आतंकवादियों के खिलाफ ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में हमारे सेना के जांबाज जवानों ने अद्वितीय शौर्य का प्रदर्शन किया है, जिसकी जितनी सराहना की जाए, वह कम है। पूरा देश और देश की जनता उनके चरणों में नतमस्तक है और उन्हें प्रणाम करती है। मैंने भी उन्हें श्रद्धा सहित प्रणाम किया।
मेरे वक्तव्य का आशय केवल इतना था कि देश की रक्षा करने वाले वीर जवानों के प्रति हम सबको सम्मान प्रकट करना चाहिए। दुर्भाग्यवश, इस बयान को तोड़-मरोड़कर प्रस्तुत किया गया है जिससे मूल भावना को गलत रूप में दर्शाया जा रहा है।
मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि मैंने कोई ऐसा बयान नहीं दिया है जिसके लिए माफी मांगने की आवश्यकता हो, और न ही मेरा उद्देश्य किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना था।
इस तरह के दुर्भावनापूर्ण प्रसारण से मन बेहद आहत हुआ है। मैं यह भी कहना चाहता हूं कि इस प्रकार की भ्रामक रिपोर्टिंग करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

More Stories
भगवान श्री राम के आदर्श को अपना रहे हैं प्रधानमंत्री श्री मोदी
भगवान राम ने रिश्तों का महत्व बताया और अपने आचरण से सदमार्ग पर चलने का दिया संदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद पुलिसकर्मियों को अर्पित करेंगे श्रद्धांजलि