भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खाड़ी देशों में रह रहे मध्यप्रदेश के निवासियों की सहायता के लिए बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने नई दिल्ली स्थित मध्यप्रदेश भवन में कंट्रोल रूम की स्थापना कराई है। यह कंट्रोल रूप 24×7 संचालित होगा। इसके अंतर्गत मध्यप्रदेश के निवासी वर्तमान परिस्थितियों में किसी प्रकार की सहायता के लिए कंट्रोल रूम में संपर्क कर सकते हैं। कंट्रोल रूम की सहायता से मध्यप्रदेश सरकार द्वारा राज्य के निवासियों को भारत सरकार एवं संबंधित अन्य एजेसियों से संपर्क करते हुए सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। कंट्रोल रूम का दूरभाष नम्बर – 011-26772005, व्हाट्सएप नम्बर – 9818963273 और ई-मेल आईडी mphelpdeskgulf@gmail.com है।
सीएम डॉ. मोहन ने उठाया बड़ा कदम, खाड़ी देशों में रह रहे एमपी के निवासियों के लिए नई दिल्ली में 24×7 कंट्रोल रूम स्थापित

More Stories
भगवान श्री राम के आदर्श को अपना रहे हैं प्रधानमंत्री श्री मोदी
भगवान राम ने रिश्तों का महत्व बताया और अपने आचरण से सदमार्ग पर चलने का दिया संदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद पुलिसकर्मियों को अर्पित करेंगे श्रद्धांजलि