कुशाभाऊ ठाकरे अंतरराष्ट्रीय सभागार में होगा सफलता के मंत्र कार्यक्रम का आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव यूपीएससी परीक्षा में चयनित होकर देश भर में प्रदेश का नाम रोशन करने वाले 61 अभ्यर्थियों से सोमवार को संवाद कर उनका सम्मान करेंगे। कार्यक्रम में चयनित अभ्यर्थी, अपनी मेहनत, संघर्ष और सफलता की कहानियां मुख्यमंत्री डॉ. यादव के साथ सांझा करेंगे। कार्यक्रम का आयोजन उच्च शिक्षा विभाग द्वारा सोमवार 23 मार्च को कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में किया जा रहा है।
कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में आयोजित सफलता के मंत्र कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उच्च शिक्षा विभाग द्वारा तैयार की गई प्रतिभाओं का परचम पुस्तिका एवं डिजिटल वर्जन का विमोचन करेंगे। कार्यक्रम में उच्च शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार, अपर मुख्य सचिव श्री अनुपम राजन उपस्थित रहेंगे।

More Stories
भगवान श्री राम के आदर्श को अपना रहे हैं प्रधानमंत्री श्री मोदी
भगवान राम ने रिश्तों का महत्व बताया और अपने आचरण से सदमार्ग पर चलने का दिया संदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद पुलिसकर्मियों को अर्पित करेंगे श्रद्धांजलि