कश्मीर की खुशहाली पर नहीं आने देंगे आँच
प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में पहलगाम हमले के दोषियों के खिलाफ होगी कठोर कार्रवाई
देश के स्वाभिमान को बढ़ाने वाले हैं भारत सरकार के निर्णय
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि पहलगाम में आतंकियों के कायराना हमले के बाद प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार ने महत्वपूर्ण प्रतिबंधात्मक निर्णय लिए हैं। केन्द्र सरकार के यह फैसले देश के स्वाभिमान को बढ़ाने वाले हैं। ये महत्वपूर्ण फैसले अपने नागरिकों के प्रति केन्द्र सरकार की संवेदनशीलता को भी दर्शाते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जम्मू-कश्मीर हमारे देश का अभिन्न अंग है। केन्द्र सरकार ने यहां वर्षों से चली आ रही परेशानियों को समाप्त कर खुशहाली और स्वच्छंद पर्यटन का वातावरण तैयार किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में पहलगाम में कायराना हरकत करने वालों के खिलाफ निश्चित रूप से कठोर कार्रवाई की जाएगी। मध्यप्रदेश सरकार सभी परिस्थितियों में केन्द्र सरकार के साथ है। देश कश्मीर की खुशहाली पर आँच नहीं आने देगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गुरुवार को मीडिया में जारी संदेश में यह विचार व्यक्त किए।

More Stories
भगवान श्री राम के आदर्श को अपना रहे हैं प्रधानमंत्री श्री मोदी
भगवान राम ने रिश्तों का महत्व बताया और अपने आचरण से सदमार्ग पर चलने का दिया संदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद पुलिसकर्मियों को अर्पित करेंगे श्रद्धांजलि