मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शाजापुर जिले के प्रवास के दौरान ग्राम पोलायकलां में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के क्षेत्रीय संगठन मंत्री रहे स्व. शालिग्राम तोमर के निवास पहुंचकर उनके परिजन से भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्व. तोमर की धर्मपत्नी श्रीमती शांतिदेवी तोमर का आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि स्व. शालिग्राम ने विशिष्ट कार्यशैली, समर्पण एवं अनुशासन से जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राष्ट्रप्रथम की भावना से युवाओं को प्रेरित करने वाले स्व. शालिग्राम उनके मार्गदर्शक थे। वे भावी पीढ़ी के लिए सदैव प्रेरणा पुंज बने रहेंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्व. शालिग्राम तोमर के परिजन से भेंट की

More Stories
भगवान श्री राम के आदर्श को अपना रहे हैं प्रधानमंत्री श्री मोदी
भगवान राम ने रिश्तों का महत्व बताया और अपने आचरण से सदमार्ग पर चलने का दिया संदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद पुलिसकर्मियों को अर्पित करेंगे श्रद्धांजलि