चार्टर्ड अकाउंटेंट बनेगा धार जिले के मध्यम वर्ग परिवार का बेटा मुकुंद
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने धार जिले के धामनोद के निवासी श्री मुकुंद आगीवाल के चार्टर्ड अकाउंटेंट परीक्षा में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने पर प्रसन्नता व्यक्त की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सीए फाइनल में टॉपर बने मुकुंद आगीवाल एक मध्यमवर्गीय परिवार का प्रतिनिधित्व करते हैं। मुकुंद के पिता स्टेशनरी दुकान का संचालन करते हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मुकुंद ने यह सिद्ध कर दिया कि साधन और सुविधाएं किसी लक्ष्य की प्राप्ति में बाधा नहीं बनती। लगन और कुछ कर गुजरने के जज्बें से असंभव कार्य को संभव बनाया जा सकता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुकुंद और उसके परिवार को गौरान्वित करने वाली सफलता के लिए बधाई दी है। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया है कि मुकुंद की तरह प्रतियोगी परीक्षा में हिस्सा लें और अपने परिश्रम और प्रतिभा से सफलता प्राप्त करें।

More Stories
भगवान श्री राम के आदर्श को अपना रहे हैं प्रधानमंत्री श्री मोदी
भगवान राम ने रिश्तों का महत्व बताया और अपने आचरण से सदमार्ग पर चलने का दिया संदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद पुलिसकर्मियों को अर्पित करेंगे श्रद्धांजलि