मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विजय दिवस पर वीर जवानों के शौर्य को नमन और शहीद जवानों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि 16 दिसंबर, 1971 को भारतीय सेना के समक्ष पाकिस्तानी सेना ने घुटने टेक दिए थे। आज का दिन हमारी भारतीय सेना के अदम्य साहस, अनुशासन और रणनीतिक दक्षता का स्वर्णिम अध्याय है। संपूर्ण राष्ट्र इस शौर्य के लिए गौरवान्वित है। उल्लेखनीय है कि पाकिस्तानी सैनिकों के आत्मसमर्पण से समाप्त हुए 1971 के युद्ध के परिणाम स्वरुप बांग्लादेश आजाद हुआ था। इस उपलब्धि और वीर जवानों के शौर्य को नमन करने तथा शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए प्रतिवर्ष 16 दिसम्बर का दिन, विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विजय दिवस पर वीर जवानों के शौर्य को किया नमन

More Stories
सीएम डॉ. मोहन यादव ने किए द्वारकाधीश के दर्शन, मांगी प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि
परीक्षा परिणाम आने के बाद विज्ञापित पदों की संख्या में नहीं किया जा सकता परिवर्तन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 106.35 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित भदोरा इंडस्ट्रीज का किया वर्चुअल लोकार्पण