मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कत्थक नृत्य की ‘दाधीच शैली’ के प्रवर्तक और ‘पद्म श्री’ से सम्मानित डॉ. पुरु दाधीच को ‘संगीत नाटक अकादमी रत्न’ से सम्मानित किए जाने पर हार्दिक बधाई दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संदेश में कहा कि डॉ. दाधीच ने भारत की शास्त्रीय नृत्य परंपरा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। उनके इस सम्मान से कला, साहित्य व संस्कृति की नगरी इंदौर सहित संपूर्ण मध्यप्रदेश की प्रतिष्ठा राष्ट्रीय स्तर पर और बढ़ी है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रसिद्ध शास्त्रीय नर्तक डॉ. पुरू दाधीच को दी बधाई

More Stories
परीक्षा परिणाम आने के बाद विज्ञापित पदों की संख्या में नहीं किया जा सकता परिवर्तन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 106.35 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित भदोरा इंडस्ट्रीज का किया वर्चुअल लोकार्पण
नागरिक अधिकारों के लिए संघर्ष में सदैव आगे रहते थे स्व. बाबूजी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव