रामायण भेंट की
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुरहानपुर के नेपानगर की विधायक सुश्री मंजू दादू की बहन के विवाह समारोह में शामिल होकर नव-दम्पत्ति को आशीर्वाद दिया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सौ.का. अंजली और चि. रोहित को आशीर्वचन प्रदान करते हुए नव-दम्पत्ति के सुखद, स्वस्थ एवं सफल दांपत्य जीवन की मंगलकामनाएँ दीं। उन्होंने नव-विवाहित जोड़े को रामायण भेंट की।
इस अवसर पर केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण, ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने भी नव-विवाहित जोड़े को आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दी। विवाह समारोह में जल संसाधन एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटील, बुरहानपुर विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस, महापौर श्रीमती माधुरी पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री गंगाराम मार्को सहित अन्य जन-प्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

More Stories
भगवान श्री राम के आदर्श को अपना रहे हैं प्रधानमंत्री श्री मोदी
भगवान राम ने रिश्तों का महत्व बताया और अपने आचरण से सदमार्ग पर चलने का दिया संदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद पुलिसकर्मियों को अर्पित करेंगे श्रद्धांजलि