खंडेलवाल परिवार को दी बधाई
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बैतूल में खंडेलवाल परिवार में हुए सादगी पूर्ण विवाह समारोह की प्रशंसा की है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल और खंडेलवाल परिवार को भेजे संदेश में कहा कि 3 जुलाई को परिवार द्वारा सीमित संख्या में अतिथियों को आमंत्रित कर सादगी पूर्ण विवाह समारोह संपन्न किया। परिवार ने आडंबर विहीन कार्यक्रम आयोजित कर बहुत कम संख्या में अतिथि बुलाकर उत्कृष्ट परंपरा का परिचय देते हुए एक उदाहरण प्रस्तुत किया है, जो अन्य नागरिकों के लिए भी प्रेरक है। आज के समय में सादगी पूर्ण विवाह उपयोगी हैं। खर्चीले विवाहों पर अंकुश लगाया जाना चाहिए। यह सभी हित में है। श्री हेमंत खंडेलवाल ने अपने पुत्र वरद के विवाह में यह अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है, जो प्रशंसनीय है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नव दंपति को बधाई दी।

More Stories
भगवान श्री राम के आदर्श को अपना रहे हैं प्रधानमंत्री श्री मोदी
भगवान राम ने रिश्तों का महत्व बताया और अपने आचरण से सदमार्ग पर चलने का दिया संदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद पुलिसकर्मियों को अर्पित करेंगे श्रद्धांजलि