मुख्यमंत्री श्री डॉ. मोहन यादव ने कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के कैलेंडर का विमोचन किया। इस कैलेंडर में भगवान श्रीराम की मनोहारी कलाकृति और अयोध्या के पावन धाम को कलात्मक रूप से दर्शाया गया है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से भारत सरकार के सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अंतर्गत कार्यरत ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड के एक प्रतिनिधि मंडल ने भेंट की। प्रतिनिधि मंडल में राज्य प्रमुख श्री अतुलित राय, प्रबंधक श्री अनुराग सिंह, श्री प्रतीक शर्मा एवं श्री आशीष द्विवेदी शामिल थे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कामन सर्विस सेंटर द्वारा मध्यप्रदेश एवं देशभर में किए जा रहे जनकल्याणकारी कार्यों की सराहना की। श्री अतुलित राय ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को सेंटर की कार्य प्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

More Stories
भगवान श्री राम के आदर्श को अपना रहे हैं प्रधानमंत्री श्री मोदी
भगवान राम ने रिश्तों का महत्व बताया और अपने आचरण से सदमार्ग पर चलने का दिया संदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद पुलिसकर्मियों को अर्पित करेंगे श्रद्धांजलि