मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में उज्जैन दक्षिण विधानसभा के बूथ क्रमांक 165 के मतदाताओं से राजनंदिनी परिसर पहुँच कर एसआईआर पर चर्चा की। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने वहां एकत्रित मतदाताओं को चुनाव आयोग द्वारा विशेष गहन पुनरिक्षण (एसआईआर) कार्य की जानकारी देकर अन्य लोगों को भी जागरूक करने का आहवान किया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव मतदाताओं को जानकारी दी कि वर्ष 2003 की मतदाता सूची की जानकारी बीएलओ के माध्यम से प्राप्त कर गणना पत्रक भरकर बीएलओ को शीघ्र वापस दें जिससें एसआईआर का कार्य शीघ्रता से पूर्ण हो सकें। उन्होंने नागरिकों को एसआईआर के कार्य में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करने के लिए प्रेरित किया

More Stories
भगवान श्री राम के आदर्श को अपना रहे हैं प्रधानमंत्री श्री मोदी
भगवान राम ने रिश्तों का महत्व बताया और अपने आचरण से सदमार्ग पर चलने का दिया संदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद पुलिसकर्मियों को अर्पित करेंगे श्रद्धांजलि