मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को खजुराहो में दो वैवाहिक कार्यक्रम में सम्मिलित होकर वर एवं वधू को आशीर्वाद देकर सुखमय वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव खजुराहो के एक निजी होटल में उच्च न्यायालय के न्यायाधीश जस्टिस विवेक कुमार की पुत्री तथा राजनगर में पूर्व विधायक श्रीमती रेखा यादव के पुत्र के शादी समारोह में शामिल हुए। शुभकामना दी।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल, लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत, वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री श्री दिलीप अहिरवार सहित सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा, विधायक श्री अरविन्द पटेरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री विद्या अग्निहोत्री भी उपस्थित रहीं।

More Stories
भगवान श्री राम के आदर्श को अपना रहे हैं प्रधानमंत्री श्री मोदी
भगवान राम ने रिश्तों का महत्व बताया और अपने आचरण से सदमार्ग पर चलने का दिया संदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद पुलिसकर्मियों को अर्पित करेंगे श्रद्धांजलि