प्रदेशवासी संकल्पबद्ध होकर करें प्रयास
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस (वर्ल्ड नेचर कंजर्वेशन डे) के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रकृति के संरक्षण के प्रयासों में सहभागिता बढ़ाना जरूरी है। प्रदेशवासी इस दिशा में संकल्पबद्ध होकर कार्य करें। यह दिवस हम सभी को प्रकृति और जैव विविधता के संरक्षण के प्रयासों को गति देने के लिए प्रेरित करता है। साथ ही पारिस्थितिकी तंत्रों (इकोसिस्टम्स) की सुरक्षा के प्रति सामूहिक उत्तरदायित्व का भी बोध कराता है। इस दिशा में सभी के प्रयासों से ही भावी पीढ़ियों को प्रकृति के अमूल्य उपहारों से समृद्ध पर्यावास मिल सकेगा।

More Stories
भगवान श्री राम के आदर्श को अपना रहे हैं प्रधानमंत्री श्री मोदी
भगवान राम ने रिश्तों का महत्व बताया और अपने आचरण से सदमार्ग पर चलने का दिया संदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद पुलिसकर्मियों को अर्पित करेंगे श्रद्धांजलि