मुख्यमंत्री डॉ. यादव होंगे शामिल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मध्यप्रदेश बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा “लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम, 2012 (पॉक्सो एक्ट)” पर एक दिवसीय कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। प्रतिभागियों के उन्मुखीकरण और प्रशिक्षण के लिए कार्यशाला 07 अगस्त 2025 को कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर (मिन्टो हॉल), भोपाल में प्रातः 9बजे से आयोजित होगी। इस अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह तथा महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यशाला का उद्देश्य बाल अधिकारों के संरक्षण और पॉक्सो एक्ट के प्रभावी कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए जागरूकता और प्रशिक्षण प्रदान करना है।

More Stories
भगवान श्री राम के आदर्श को अपना रहे हैं प्रधानमंत्री श्री मोदी
भगवान राम ने रिश्तों का महत्व बताया और अपने आचरण से सदमार्ग पर चलने का दिया संदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद पुलिसकर्मियों को अर्पित करेंगे श्रद्धांजलि