मुख्यमंत्री ने “पीएम स्वनिधि” योजना के सफलतम 6 वर्ष पूर्ण होने पर प्रधानमंत्री श्री मोदी का माना आभार
प्रदेश के 9 लाख से अधिक पथ-विक्रेता हो चुके हैं लाभांवित
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं के सम्मान का आधार बनी ‘पीएम स्वनिधि’ योजना के सफलतम 6 वर्ष पूर्ण होने पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि ‘पीएम स्वनिधि’ ने देशभर के लाखों रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं के सपनों को नई उड़ान और सम्मानपूर्वक जीने का अधिकार दिलवाया है। उन्होंने कहा कि इस जनकल्याणकारी योजना से जुड़कर अब तक प्रदेश के 9 लाख से अधिक पथ-विक्रेता लाभान्वित हो चुके हैं।

More Stories
परीक्षा परिणाम आने के बाद विज्ञापित पदों की संख्या में नहीं किया जा सकता परिवर्तन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 106.35 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित भदोरा इंडस्ट्रीज का किया वर्चुअल लोकार्पण
नागरिक अधिकारों के लिए संघर्ष में सदैव आगे रहते थे स्व. बाबूजी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव