गेहूं उपार्जन के लिए पंजीयन हुआ प्रारंभ
अंतिम तिथि 7 मार्च, बनाये गए हैं 3186 पंजीयन केंद्र
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि किसानों की बेहतरी के लिए सरकार ने पूरी जिम्मेदारी ली है। किसानों को उनकी मेहनत का पूरा दाम दिलाने के लिए हम शिद्दत से प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि सशक्त किसान से ही समृद्ध मध्यप्रदेश का निर्माण होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि शनिवार, 7 फरवरी से प्रदेश में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन के लिए किसान पंजीयन का काम प्रारंभ हो चुका है। किसान पंजीयन की अंतिम तिथि 7 मार्च 2026 है। अन्नदाताओं की सुविधा के लिए राज्य भर में 3186 किसान पंजीयन केंद्र बनाए गए हैं।

More Stories
भगवान श्री राम के आदर्श को अपना रहे हैं प्रधानमंत्री श्री मोदी
भगवान राम ने रिश्तों का महत्व बताया और अपने आचरण से सदमार्ग पर चलने का दिया संदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद पुलिसकर्मियों को अर्पित करेंगे श्रद्धांजलि