मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को बैतूल जिले के ‘भरेवा’ शिल्पकार श्री बलदेव वाघमारे को ‘राष्ट्रीय हस्तशिल्प पुरस्कार’ से सम्मानित होने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु द्वारा नई दिल्ली में ‘भरेवा’ शिल्पकार श्री वाघमारे को सम्मानित किया जाना हम सभी के लिए गौरव की बात है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि ‘भरेवा’शिल्पकार श्री वाघमारे के सम्मानित होने से मध्यप्रदेश की भरेवा शिल्प कला को राष्ट्रीय पहचान मिली है।

More Stories
भगवान श्री राम के आदर्श को अपना रहे हैं प्रधानमंत्री श्री मोदी
भगवान राम ने रिश्तों का महत्व बताया और अपने आचरण से सदमार्ग पर चलने का दिया संदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद पुलिसकर्मियों को अर्पित करेंगे श्रद्धांजलि