मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) के नई दिल्ली स्थित कॉरपोरेट ऑफिस में डॉयरेक्टर श्री तजिन्दर गुप्ता ने मुख्यमंत्री निवास पर सौजन्य भेंट की।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव को भेल के डॉयरेक्टर श्री गुप्ता ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। श्री गुप्ता ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को मध्यप्रदेश के अमरकंटक, चचाई और बैतूल जिले के सारणी में कोयला आधारित ऊर्जा उत्पादन के संबंध में विस्तार करने की योजना की जानकारी दी। उन्होंने अब तक की कार्य प्रगति से भी अवगत कराया। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव, मुख्यमंत्री श्री नीरज मंडलोई भी उपस्थित थे।

More Stories
विधिसम्मत ढंग से विदेश से वाग्देवी की प्रतिमा लाने की होगी पहल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनसहयोग से जल संरक्षण कार्यों में अग्रणी बना है मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) में मध्यप्रदेश बना देश का अग्रणी राज्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव