मुख्यमंत्री डॉ यादव कैंसर अस्पताल पहुंचे
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जवाहरलाल नेहरू कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र ईदगाह हिल्स पहुंचकर चंदेरी के पूर्व विधायक चंदेरी श्री राव राजकुमार सिंह यादव के स्वास्थ्य की जानकारी ली। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधायक श्री यादव के परिजन से अस्पताल में भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने राव राजकुमार सिंह जी का इलाज कर रहे डाक्टर से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कैंसर अस्पताल में उपचाररत अन्य रोगियों की कुशलक्षेम भी पूछी तथा सभी के स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

More Stories
सीएम डॉ. मोहन यादव ने किए द्वारकाधीश के दर्शन, मांगी प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि
परीक्षा परिणाम आने के बाद विज्ञापित पदों की संख्या में नहीं किया जा सकता परिवर्तन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 106.35 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित भदोरा इंडस्ट्रीज का किया वर्चुअल लोकार्पण