मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को मुम्बई प्रवास के दौरान इजरायल के महावाणिज्य दूत श्री यानिव रेवाच से सौजन्य भेंट की।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि इजरायली महावाणिज्य दूत श्री रेवाच से कृषि, जल प्रबंधन, क्षमता निर्माण, पर्यटन जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में विकास के संबंध में चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि इजरायली कंपनियां मध्यप्रदेश में निवेश की इच्छुक हैं। इन इजरायली कंपनियों को मध्यप्रदेश सरकार द्वारा आवश्यक प्रोत्साहन, भूमि आवंटन, एकल-खिड़की मंजूरी और अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।

More Stories
भगवान श्री राम के आदर्श को अपना रहे हैं प्रधानमंत्री श्री मोदी
भगवान राम ने रिश्तों का महत्व बताया और अपने आचरण से सदमार्ग पर चलने का दिया संदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद पुलिसकर्मियों को अर्पित करेंगे श्रद्धांजलि