मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज यहां उनके निवास कार्यालय में उनके नवनियुक्त सलाहकार श्री आर. कृष्णा दास ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय ने श्री दास को नवीन नियुक्ति पर बधाई देते हुए उन्हें पदेन दायित्वों के कुशलतापूर्वक निर्वहन के लिए शुभकामनाएं दीं।
उल्लेखनीय है कि राज्य शासन द्वारा वरिष्ठ पत्रकार श्री आर. कृष्णा दास को मुख्यमंत्री का सलाहकार नियुक्त किया गया है। वे अपने दायित्वों के अंतर्गत माननीय मुख्यमंत्री जी को मीडिया से संबंधित विषयों सहित अन्य महत्वपूर्ण मामलों पर परामर्श प्रदान करेंगे।

More Stories
रायपुर : केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह की अध्यक्षता में 19 मई को बस्तर में आयोजित होगी मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक
रायपुर : ’इकोनॉमी के विकास के लिए वैल्यू एडिशन आधारित उत्पादन करना होगा -राज्यपाल श्री डेका’
रायपुर : जहां कभी एम्बुलेंस पहुंचना भी सपना था, वहां अब डॉक्टर दे रहे दस्तक : बस्तर के जंगलों तक पहुंची स्वास्थ्य क्रांति