मृतक के परिजन को चार-चार लाख की सहायता राशि स्वीकृत
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ग्वालियर के थाटीपुर में हुई सड़क दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिवंगतों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजन के साथ हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दुर्घटना में मृत नागरिकों के परिजन को 4-4 लाख रुपए और गंभीर रूप से घायलों को 1-1 लाख रुपए और सामान्य घायलों को 50-50 हजार रुपए प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थना की है।

More Stories
‘मुख्यमंत्री जी, मुझे भारत-न्यूजीलैंड का मैच..,’ दिव्यांग की अपील पर पसीजा सीएम डॉ. यादव का दिल, पल में पूरी की मुराद
उद्योग स्थापना के लिए मध्यप्रदेश बन चुका है देश का आइडियल डेस्टिनेशन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भोपाल में 31 मई को होगा पीएम मोदी का मेगा महिला सम्मेलन, तैयारियों में जुटीं 1000 महिला भाजपा कार्यकर्ता