विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने जुलाई महीने में भारतीय शेयर बाजार में एक बार फिर भरोसा जताते हुए शुद्ध खरीदार के रूप में वापसी की है। ताजा डिपॉजिटरी आंकड़ों के अनुसार, एफपीआई ने अब तक जुलाई में भारतीय शेयरों में 14,946 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश किया है।
पिछले सप्ताह ही विदेशी निवेशकों ने घरेलू शेयर बाजार में 3,049 करोड़ रुपये का निवेश किया, जिससे बाजार में सकारात्मक निवेश धारणा को बल मिला है।
वहीं, भारतीय ऋण बाजार भी विदेशी निवेशकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। जुलाई में अब तक एफपीआई ने फुली एक्सेसिबल रूट (एफएआर) के माध्यम से 9,521 करोड़ रुपये तथा सामान्य मार्ग के जरिए 27,391 करोड़ रुपये का निवेश ऋण प्रतिभूतियों में किया है।
विशेषज्ञों का मानना है कि भारतीय अर्थव्यवस्था की मजबूत बुनियाद, स्थिर आर्थिक संकेतकों और निवेशकों के बढ़ते विश्वास के चलते विदेशी निवेश का रुख सकारात्मक बना हुआ है।

More Stories
इस दिवाली, कैडबरी सेलिब्रेशंस के साथ हर नोक-झोंक में छिपी मिठास का जश्न मनाएं
भारत की वास्तविक जीडीपी वृद्धि 6.5-7% रहने का अनुमान: जेफरीज की ‘GREED & fear’ रिपोर्ट
खनिज खोज में तेजी और विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए नीति आयोग ने दिए महत्वपूर्ण सुझाव