मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छोला रोड स्थित श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर में की पूजा अर्चना की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंगलवार को निशातपुरा रेलवे स्टेशन पर दो ट्रेनों के स्टॉपेज प्रारंभ होने के कार्यक्रम में हिस्सा लेने के पश्चात श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर में दर्शन किए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री खेड़ापति हनुमान लोक के चल रहे निर्माण कार्यों का भी अवलोकन किया। खेल युवक कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने खेड़ापति लोक के निर्माण कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अनेक श्रद्धालुओं से भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ यादव को पुजारी और श्रद्धालुओं द्वारा सम्मान स्वरूप गदा भी भेंट की गई।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने खेड़ापति हनुमान मंदिर में की पूजा अर्चना

More Stories
भगवान श्री राम के आदर्श को अपना रहे हैं प्रधानमंत्री श्री मोदी
भगवान राम ने रिश्तों का महत्व बताया और अपने आचरण से सदमार्ग पर चलने का दिया संदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद पुलिसकर्मियों को अर्पित करेंगे श्रद्धांजलि