Fresh Perspectives

गॉल टेस्ट: भारत ने श्रीलंका को 165 रन से हराया, श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बनाई

पुरुष क्रिकेट में भारत ने गॉल में खेले गए दो मैचों की श्रृंखला के पहले टेस्ट में मेजबान श्रीलंका को 165 रनों से हरा दिया। इस जीत के साथ ही भारत ने श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बना ली है। जीत के लिए 372 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की पूरी टीम लंच के बाद के सत्र में 77.4 ओवर में 206 रन पर सिमट गई, जिससे भारत को एक आसान जीत मिली।

भारत के लिए मानव सुथार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट झटके। प्रसिद्ध कृष्णा को 2 विकेट मिले, जबकि रवींद्र जडेजा और मोहम्मद सिराज ने 1-1 विकेट हासिल किया। श्रीलंका की ओर से कप्तान धनंजय डी डी सिल्वा ने 151 गेंदों पर 59 रनों की जुझारू पारी खेली, वहीं सोनल दिनुषा ने अपनी पहली पारी के शतक के बाद दूसरी पारी में 84 रन बनाए।

इससे पहले, भारत की दूसरी पारी 193 रनों पर समाप्त हुई थी, जिससे श्रीलंका के सामने 372 रनों का लक्ष्य रखा गया। भारत की ओर से ऋषभ पंत ने 69 गेंदों में 8 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 66 रनों की तेज पारी खेली। अपनी इस पारी के साथ पंत टेस्ट क्रिकेट में 100 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए। अन्य बल्लेबाजों में देवदत्त पडिक्कल ने 44 और केएल राहुल ने 35 रनों का योगदान दिया।