Fresh Perspectives

असमय वर्षा से फसलों को हुई क्षति का किया जाए आंकलन: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री ने दिए सभी जिला प्रशासन को निर्देश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने असमय वर्षा के कारण फसलों को हुई क्षति का आंकलन करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार किसानों के साथ खड़ी है। प्रदेश के हर जिले में प्रशासन असमय वर्षा, मावठे के प्रति सतर्क रहे। जिला प्रशासन किसानों को असमय वर्षा से होने वाली क्षति से बचाने का प्रयास करे। 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में मौसम की विपरीत परिस्थियों और असमय वर्षा की स्थिति में राज्य किसान भाइयों के साथ खड़ी है। प्रदेश में मावठा से फसलों को हुए नुकसान के सर्वे के लिए जिला प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं। किसानों की समस्याओं का हल करने प्रशासन को अलर्ट किया गया है।