राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 2026 राष्ट्रमंडल खेलों (Commonwealth Games) की पुरुष 65 किग्रा भारोत्तोलन स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर भारोत्तोलक राजा मुथुपंडी को बधाई दी।
सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि पूरे देश को राजा मुथुपंडी की इस उपलब्धि पर गर्व है। उन्होंने राजा के भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं भी दीं।
वहीं, पीएम मोदी ने कहा कि राजा मुथुपंडी की इस सफलता ने हर भारतीय को खुश और गौरवान्वित किया है। उन्होंने राजा को उनके आगामी प्रयासों के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं।

More Stories
चाइना मास्टर्स: लक्ष्य सेन राउंड ऑफ 32 में बाहर, श्रीकांत, अनमोल और ध्रुव-तनिषा अगले दौर में
चाइना मास्टर्स बैडमिंटन: उन्नति हुड्डा पहले दौर में बाहर; हरिहरन-अर्जुन की जोड़ी ने मैच बीच में छोड़ा
अंकुर भट्टाचार्जी ने जीता पहला WTT पुरुष एकल खिताब, युगल में भी हासिल किया स्वर्ण