विश्व जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप-2026 में अनाहत ने जीता गर्ल्स सिंगल्स का खिताब
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विश्व जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप-2026 में गर्ल्स सिंगल्स जीतने वाली प्रतिभाशाली बेटी अनाहत सिंह को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संदेश में कहा कि बेटी अनाहत की यह ऐतिहासिक उपलब्धि देश की बेटियों और युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। यह भारत की बढ़ती खेल उत्कृष्टता का सशक्त प्रमाण भी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बेटी अनाहत सिंह को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए मंगलकामनाएं दीं।

More Stories
भगवान श्री राम के आदर्श को अपना रहे हैं प्रधानमंत्री श्री मोदी
भगवान राम ने रिश्तों का महत्व बताया और अपने आचरण से सदमार्ग पर चलने का दिया संदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद पुलिसकर्मियों को अर्पित करेंगे श्रद्धांजलि