संभाग आयुक्त श्री शर्मा और आईजी श्रीमती वर्धन ने कार्यक्रम स्थल पर देखीं व्यवस्थाएं
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में 19 जुलाई, रविवार को जगदीशपुर में होने वाली कैबिनेट बैठक की व्यवस्थाओं के संबंध में शनिवार को भोपाल संभाग आयुक्त श्री कर्मवीर शर्मा और आईजी (देहात रेंज) भोपाल श्रीमती रुचि वर्धन ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर सारी व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने बैठक के सफल एवं सुचारू संपादन के संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा, डीआईजी श्री राजेश सिंह चंदेल, एसपी (देहात) श्री पंकज पाण्डे सहित संबंधित विभागों के जिला एवं संभाग स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
निरीक्षण के दौरान संभाग आयुक्त श्री शर्मा ने निर्देश दिए कि बैठक के महत्व को देखते हुए सभी तैयारियां पूरी तरह चाक-चौबंद और त्रुटिहीन होनी चाहिए। उन्होंने वहां बैठक व्यवस्था, सुरक्षा मानकों, सौंदर्यीकरण तथा ई-कैबिनेट के लिए आवश्यक आधुनिक तकनीकी प्रबंधों को देखा। श्री शर्मा ने अधिकारियों से कहा कि वे दिए गए दायित्वों का पूरी निष्ठा और तत्परता के साथ निर्वहन करें.

More Stories
भगवान श्री राम के आदर्श को अपना रहे हैं प्रधानमंत्री श्री मोदी
भगवान राम ने रिश्तों का महत्व बताया और अपने आचरण से सदमार्ग पर चलने का दिया संदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद पुलिसकर्मियों को अर्पित करेंगे श्रद्धांजलि