Fresh Perspectives

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निर्विरोध निर्वाचित राज्यसभा सदस्यों को दी बधाई

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश से राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए प्रत्याशियों श्री तरुण चुघ, श्री रजनीश अग्रवाल और श्री महेश केवट को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि तीनों निर्वाचित सदस्य राज्यसभा में जनता के हितों, जनभावनाओं और विकास से जुड़े विषयों को प्रभावी रूप से उठाएंगे और देश और प्रदेश के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।