मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारतीय महिला हॉकी टीम को अंडर -18 एशिया कप-2026 में कांस्य पदक जीतने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बेटियों की यह विजय सभी को प्रेरणा देगी। इस उपलब्धि पर सभी नागरिक गौरवान्वित हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अंडर-18 एशिया कप में भारत को कांस्य पदक दिलाने में मध्यप्रदेश का भी महत्वपूर्ण योगदान है। मध्यप्रदेश हॉकी अकादमी की 4 बेटियों ने मध्यप्रदेश का गौरव बढ़ाया है। इनमें महक परिहार, स्नेहा दावदे, नम्मी गीताश्री एवं नौशीन नाज़ ने बेहतर प्रदर्शन किया है। उल्लेखनीय है कि जापान के काकामिगहारा में खेले गए वुमेंस यू-18 एशिया कप 2026 में भारत ने कोरिया को करारी शिकस्त दे कर कांस्य पदक प्राप्त किया है।

More Stories
सीएम डॉ. मोहन यादव ने किए द्वारकाधीश के दर्शन, मांगी प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि
परीक्षा परिणाम आने के बाद विज्ञापित पदों की संख्या में नहीं किया जा सकता परिवर्तन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 106.35 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित भदोरा इंडस्ट्रीज का किया वर्चुअल लोकार्पण