प्रधानमंत्री श्री मोदी ने राष्ट्रवासियों को गौरवान्वित किया : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर 75 रुपए का स्मारक सिक्का ओर विशेष डाक टिकट जारी कर सभी राष्ट्रवासियों को गौरवान्वित किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह सौभाग्यशाली क्षण कोटि-कोटि भारतीयों के स्वाभिमान , आस्था और विरासत का सम्मान है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सम्पूर्ण राष्ट्र इस बात का साक्षी है कि “विकास भी और विरासत भी” के मंत्र को अपनाकर प्रधानमंत्री श्री मोदी ने भारत की गौरवशाली परम्पराओं और सनातन संस्कृति के विस्तार में अभूतपूर्व योगदान दिया है।

More Stories
भगवान श्री राम के आदर्श को अपना रहे हैं प्रधानमंत्री श्री मोदी
भगवान राम ने रिश्तों का महत्व बताया और अपने आचरण से सदमार्ग पर चलने का दिया संदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद पुलिसकर्मियों को अर्पित करेंगे श्रद्धांजलि