मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री श्री मोदी का माना आभार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा संत रविदास जयंती के पावन अवसर पर लिए गए विशेष निर्णय के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा रविवार को पंजाब के आदमपुर एयरपोर्ट को ‘श्री गुरु रविदास महाराज जी’ के नाम से घोषित करने का अभूतपूर्व निर्णय लिया गया है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में देश में सांस्कृतिक पुनर्स्थापना की यात्रा निरंतर जारी है। प्रधानमंत्री की महापुरुषों के अप्रतिम योगदान के प्रति कृतज्ञता वंदनीय है।

More Stories
भगवान श्री राम के आदर्श को अपना रहे हैं प्रधानमंत्री श्री मोदी
भगवान राम ने रिश्तों का महत्व बताया और अपने आचरण से सदमार्ग पर चलने का दिया संदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद पुलिसकर्मियों को अर्पित करेंगे श्रद्धांजलि