Fresh Perspectives

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारतीय शतरंज खिलाड़ियों को दी बधाई

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दोहा में आयोजित एफआईडीई विश्व रैपिड शतरंज चैंपियनशिप-2025 में अर्जुन एरिगैसी और कोनेरू हम्पी को कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारतीय शतरंज खिलाड़ी अर्जुन एरिगैसी की ओपन वर्ग और कोनेरू हम्पी की ओपन वर्ग में विजय और उपलब्धियां युवाओं के लिए प्रेरणादयक हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि समस्त राष्ट्रवासियों को भारतीय खिलाड़ियों पर गर्व है।

उल्लेखनीय है कि कतर के दोहा शहर में 26 से 30 दिसम्बर तक आयोजित हो रही विश्व रैपिड शतरंज चैंपियनशिप-2025 में भारतीय खिलाड़ी अर्जुन एरिगैसी तीसरा स्थान और महिला वर्ग में कोनेरू हम्पी ने भी तीसरा स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक प्राप्त किया।